मतलौडा। जोशी गांव को ग्राम पंचायत ने नशा मुक्त घोषित किया है। जबकि गांव के मुख्य द्वार पर ही शराब का ठेका खुला है। पंचायत ने बोर्ड पर नशा मुक्त गांव का संदेश लिखा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ आकड़े दिखाकर पीठ थपथपा दी जाती है। जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और है। गांव में शराब, सुल्फा, गांजा व चरस का व्यापार हो रहा है। पुलिस अधिकारी गांव के 10-20 लोगों को इकट्ठा कर नशा मुक्ति का भाषण देकर खानापूर्ति कर रहे हैं। सरपंच प्रतिनिधि गांव जोशी रमेश कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के साथ गांव को नशा मुक्त बनाया था। अब गांव में शराब का ठेका खुल गया है। ग्रामीण शराब के साथ दूसरा नशा भी करने लगे हैं। संवाद