फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशे का सप्लायर राजस्थान से गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 27 May 2023 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 17 मई बुधवार को जीटी रोड पर बीबीएमबी फ्लाई ओवर पुल के नीचे राजस्थान निवासी तीन नशा तस्करों को 1.240 किलो ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। उन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि वे अफीम राजस्थान के भिलवाड़ा जिला के गांव कांदा निवासी भरेहूलाल से 1.40 लाख रुपये में खरीद कर लाने लाए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अब नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एसआई संदीप ने बताया कि 17 मई को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 18 मई वीरवार को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी तारांचद व युगल को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगाने के लिए आरोपी अमित का तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था। आरोपी अमित की निशानदेही पर नशा सप्लायर भरेहूलाल को शनिवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिला के गांव कांदा से गिरफ्तार कर लिया। गत रविवार को आरोपी अमित की रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने जेल भेज दिया था और आरोपी नशा सप्लायर भरेहूलाल को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।
पूछताछ में खुलासा एक लाख में खरीदी थी अफीम-
पूछताछ में आरोपी नशा सप्लायर भरेहू ने बताया कि वह राजस्थान के सोइपुरा निवासी जगदीश से उक्त अफीम एक लाख रुपये में खरीद कर लाया था। उक्त अफीम उसने अमित, ताराचंद व युगल को 1.40 हजार रुपये में बेचकर 1 लाख रुपये जगदीश को दे दिए थे व 30 हजार रुपये खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी भरेहूलाल के कब्जे से बचे 10 हजार रुपये बरामद कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी भरेहूलाल को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें