माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मनाना मोड़ से एक मादक पदार्थ तस्कर को नौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर गांजा लेकर समालखा से मनाना गांव जा रहा था। आरोपी 18 दिन पहले ये गांजा आंध्र प्रदेश से खरीदकर लाया था। पुलिस ने उससे मादक पदार्थ बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम रविवार को समालखा बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली थी कि मनाना गांव निवासी भारत समालखा से मनाना गांव की ओर पैदल आएगा। सूचना पर पुलिस टीम मनाना गांव के मोड़ पर पहुंची और भारत को हिरासत में लिया गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से नौ किलो गांजा मिला। इसके बादर पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए करीब 20 दिन पहले आंध्र प्रदेश के राजमेंद्री में एक अज्ञात युवक से 18 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। अब पुलिस आंध्र प्रदेश के मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
शिवबाबू त्रिपाठी।
शिवबाबू त्रिपाठी।