फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा तस्कर गिरफ्तार, 1.29 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोक्टिस सेल की टीम ने डाहर गांव के पास से नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप निवासी डाहर से टीम ने 1.29 किग्रा गांजा बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान नशा तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाई जाएगी। एएनसी प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि मंगलवार शाम को एएनसी टीम को सूचना मिली थी कि डाहर गोलचक्कर पर एक व्यक्ति नशा तस्करी के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी डाहर बताया। आरोपी की तलाशी में 1.29 किग्रा गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले करनाल के एक व्यक्ति से दो किग्रा गांजा खरीदकर लाया था जिसमें से उसने कुछ मात्रा बेच दी थी। बाकी बेचने की फिराक में था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें