फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिवाह के पास नशे की तस्कर का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चुनाव के मद्देनजर पुलिस की विभिन्न विंग नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही है। जांच के दौरान एंटी नारकोटिक्स सेल ने रविवार देर शाम को सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड के पास से एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा है। पुलिस को उसके पास से 70.050 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। वह इस गांजे को पानीपत, करनाल व सोनीपत में तस्करी के लिए बिहार के वैशाली से खरीदकर लाया था। पुलिस ने गांजा बरामद कर लिया है। उससे मुख्य तस्करों के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने उसे छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम रविवार शाम को जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है। उसके पास चार प्लास्टिक के कट्टे हैं। सूचना मिलते ही उनकी टीम यहां पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसकी पहचान अरविंद निवासी दाउद नगर, जिला वैशाली , बिहार के रूप में हुई। वह फिलहाल मुरथल में किराये पर रहता है। उन्होंने कट्टों की तलाशी के नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ संजीव कुमार को बुलाया। उनकी मौजूदगी में कट्टों की तलाशी ली तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। तौलने पर यह 70.050 किलोग्राम पाया गया। आरोपी अरविंद ने पुलिस पूछताछ में बताया वह गांजा बेचकर शार्टकट तरीके से अमीर बनना चाहता था। यह गांजा वह बिहार के वैशाली से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। अब पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें