फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा कर वाहन चलाना खुद और दूसरों की जान के लिए खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को चालक प्रशिक्षण संस्थान में नशा विरोधी और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 49 चालक प्रशिक्षणार्थियों और तीन कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभावों और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। ब्यूरो के जागरूकता एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने पर्याप्त नींद लेने, क्रोध पर नियंत्रण रखने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे चालक सहित अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। कार्यक्रम में सभी को यातायात नियमों का पालन करने और नशामुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। ब्यूरो ने नशे की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की।
विज्ञापन

4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें