फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस के दरवाजे पर खड़े होने से किया मना तो चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा रोडवेज के चालक ने युवकों को बस के दरवाजे पर में खड़े होने से इंकार किया तो युवकों ने बस चालक की सिवाह स्थित बस स्टैंड पर जमकर पिटाई की। उन्होंने उसको बचाने आए दूसरे चालक को भी युवकों को लात घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। चालकों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों चालकों की जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। घायल चालक ने सेक्टर 29 पुलिस थाना में युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन

रोडवेज चालक संदीप ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह नियमित बस लेकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था। पानीपत टोल प्लाजा पर तीन युवक बस में चढ़े। वह बस के दरवाजे पर खड़े हो गए। उसने युवकों को अंदर बस में बैठने को कहा।इसी बात पर युवक उसके साथ कहासुनी करने लगे। इन युवकों ने अपने अन्य दोस्तों को पहले ही कॉल कर सिवाह स्थित बस स्टैंड पर बुला लिया। जब उसने बस स्टैंड पर बस रोकी तो इन युवकों ने उसे बस से नीचे उतारा और उस पर हमला कर दिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। दूसरी बस के चालक अनिल ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की गई। फिर आरोपी एक कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें