फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वार्ड 15 में जलनिकासी ठप, भरा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड 15 किशनपुरा को 70 साल बाद भी निकासी नहीं मिल पाई है। जिसकी वजह से किशनपुरा का गंदा पानी आजाद नगर फाटक के पास भर रहा है। अब ये पानी ओवरफ्लो होकर अनाज मंडी और सब्जी मंडी तक के अंदर आ चुका है। जिसका कारण यहां बनने वाला अंडरपास बताया जा रहा है।
इस गंदे पानी ने अनाज मंडी के एक ओर के पूरे रोड को घेर लिया है। जिसकी वजह से अब अनाज मंडी का रास्ता वन वे तक हो चुका है। वहीं, पानी अनाज मंडी के साथ सब्जी मंडी तक के अंदर जाने लगा है। लोगों को इस गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसा पहले भी दो बार हो चुका है। जिसके बाद निगम ने किशनपुरा से लेकर शिवनगर होते हुए जीटी रोड तक एक स्थायी नाले का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर लगाया। हालांकि अब तक इस नाले का काम पूरा नहीं हो सका है। वहीं, तब तक के लिए अस्थायी तौर पर अनाज मंडी के नाले में किशनपुरा की निकासी जोड़ी गई थी। जिसमें काफी बवाल हुआ था। इसकी ठप निकासी की वजह से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
अब किशनपुरा की निकासी ठप होेने से एक साथ कई कॉलोनियों के लोगों को परेशानी हुई हो। इससे किशनपुरा समेत आजाद नगर, राजनगर, संजय कॉलोनी, शिव नगर, सब्जी मंडी और विकास नगर के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। गंदे पानी के साथ यहां खोदे गए अवैध नाले से सिल्ट और गंदगी के ढेर तक जमा होने लगे हैं।
गंदगी के ढेर रेलवे लाइन की ओर पुरानी सब्जी मार्केट के ठीक सामने हैं। यहां रोज हजारों लोग सब्जी खरीदने आते हैं। जिनको गंदे पानी, कीचड़ और भयंकर बदबू से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर नई सब्जी मंडी के अंदर भी गंदा पानी घुस चुका है। जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
किशनपुरा को पिछले 70 साल से निकासी नहीं मिली। इसे लेकर निगम से किशनपुरा के रास्ते शिवनगर होते हुए टीवीएस एजेंसी के कट पर जीटी रोड वाले ड्रेन में नाला मिलाने के लिए टेंडर लगवाया था। जल्द ही इसका काम पूरा कराया जाएगा। - सुमन छाबड़ा, निवर्तमान पार्षद वार्ड 15
विज्ञापन


वार्ड 15 की निकासी के लिए कंक्रीट का नाला बनाया जाएगा। करीब 400 मीटर लंबा इस नाले से वार्ड की निकासी जीटी रोड के ड्रेन में मिलाई जाएगी। इसका काम जल्द शुरू कराकर पूरा कराया जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - प्रदीप कल्याण, एक्सईएन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें