पानीपत। राष्ट्रीय सनातन सेवा भारत हरियाणा की महासचिव काउंसलर और द जीनियस माइंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ऊषा सैनी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नोएडा स्थित महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिखर सम्मेलन में दिया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, सुब्रमण्यम और सीबीएसई के संयुक्त सचिव आरपी सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया। संवाद