फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुत्तों ने मोर को नोचा, इलाज के बाद सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव चुलकाना के अड्डे के पास खेत में कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल कर दिया। बांके बिहारी गऊ उपचार समिति चुलकाना के सदस्य यहां पहुंचे। उन्होंने राजबीर सिंह वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर और संदीप आहुलाना भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य को इसकी सूचना दी। संदीप आहुलाना की सहायता से राष्ट्रीय पक्षी को बेसहारा गोवंश चिकित्सालय समालखा में भर्ती कराया। यहां डॉ. शैलेश ने उसका उपचार किया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि गेहूं की फसल कटने के बाद खेत खाली हैं और इस दौरान वहां घूमते मोर पर कुत्ते हमला कर देेते हैं। इस मौके पर सोनू, काला, अंकित रोहिल्ला, मोनू, सावन, योगी और गुलशन सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें