पानीपत। भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय श्याम कमल में रविवार को दिवाली उत्सव समारोह का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया। दुष्यंत भट्ट ने कहा कि सत्य सनातन वैदिक धर्म में दीपावली को विश्व का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। 20 अक्टूबर शाम को पूरे विश्व में दिवाली मनाई जाती है। लोक राज लोक-लाज से चलता है इसलिए भगवान राम ने मर्यादाओं का पालन करने के लिए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। इस अवसर पर महामंत्री सुमित जागलान, सुनील कंसल, रोशन महाला, नवीन भाटिया, ईश कुमार राणा, अशोक कटारिया, विनय अरोड़ा, कृष्ण छौक्कर, रविंद्र भाटिया, ओम दत्त आर्य व रविंद्र रावल उपस्थित रहे। संवाद