पानीपत। एसडीवीएम सिटी के छात्र दिव्यम ने जिला करनाल में 25 से 27 अप्रैल को आयोजित ओपन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 10 से 12 मई को बहादुरगढ़ में भी दिव्यम ने ऑल इंडिया बॉयज़ वर्सेस गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता।
इस जीत की बधाई देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कंदौला ने दिव्यम का हौसला बढ़ाया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का होना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों का शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से विकास करता है। चेयरमैन रघुनंदन गुप्ता ने सभी को बधाई दी और कहा कि खेल विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और अनुशासन सिखाता है। इसके अलावा खेलों को कॅरियर या शौक के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।