पानीपत। जिला रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से वीरवार को प्रथम जिला स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें जूनियर और सीनियर खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा।ये जानकारी एसोसिएशन के प्रधान अमन टीटू और सचिव अजय ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की जूनियर और सीनियर टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में एसोसिएशन के नियमों को लागू किया जाएगा। जूनियर वर्ग के खिलाड़ी का प्रतियोगिता के लिए 2007 का जन्म होना जरूरी है। खिलाड़ियों को सुबह सात बजे राजा खेड़ी गांव स्थित मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में पहुंचना होगा। दोनों वर्गों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेता खिलाड़ी दो जून को दिल्ली पब्लिक स्कूल गोसाई खेड़ा जींद में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।