संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रवीण के मार्गदर्शन में चल रहे इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को प्रदूषण मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना तथा पराली प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर के माध्यम से किसानों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों और जिम्मेदारियों को बताया गया।