पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक 29 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे जिला सचिवालय में आयोजित की जाएगी। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा इसकी अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी।