पानीपत। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने शनिवार को जिले के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित स्कूलों के शिक्षकों की बैठक लेकर उन्हें बच्चों के लिए पाठ्यक्रम से अलग सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की तैयारी करने के निर्देश दिए। वहीं, बच्चों को विभाग द्वारा जारी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
डीईओ राकेश बूरा ने बताया कि उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सींक, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय सींक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला सींक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पाथरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उरलाना कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उरलाना कलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला उरलाना कलां, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उरलाना कलां का निरीक्षण किया। वहीं, उरलाना कलां में सभी शिक्षकों की बैठक ली और बच्चों के लिए पाठ्यक्रम से अलग सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की तैयारी करने का निर्देश दिए हैं।