पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम में दिशा को मिस फ्रेशर और शक्ति को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। कशिश व सुनीता मिस पर्सनालिटी तथा प्रिंस व अंश मिस्टर पर्सनालिटी रहे। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, रैंप वॉक, मिमिक्री और शायरी की प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह और उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने के साथ आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है।