फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन व्यक्ति ही नहीं संगठन में भी होना चाहिए : राव नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि वह फौजी विचारधारा के व्यक्ति हैं। वे घर से निकले थे तो उन्होंने समय पर पहुंचने का वादा किया था और वह समय से पहुंचे। यह अनुशासन ही किसी व्यक्ति के साथ संगठन में भी होना चाहिए। यही सबसे बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने ये बात सोमवार को सिवाह गांव में कही। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दिल से जुड़ना चाहिए, क्योंकि यही एकता संगठन को जमीनी स्तर पर ताकत देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों का चयन किसी व्यक्तिगत सिफारिश पर नहीं किया बल्कि निष्पक्ष सर्वे के माध्यम से किया गया है। यह फैसला केवल योग्यता और जमीनी पकड़ को ध्यान में रखकर लिया गया है। इस अवसर पर संजय गांधी, बलजीत वाल्मीकि, अमित, आर प्रधान, सतेंद्र, सुरेंद्र खड़ग, नरेंद्र, विनीत और अनिल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें