फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल में 15 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर लगाया गया। बोर्ड ने जांच के बाद 15 लोगों के प्रमाणपत्र बनाए। तीन को जांच के लिए रेफर किया गया है। वहीं पांच प्रमाणपत्र रेल पास के लिए जारी किए गए। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार सुबह आठ बजे लोग दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में पंजीकरण कराया। बोर्ड में शामिल चिकित्सकों ने उनकी जांच की। इसमें 15 लोगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि शिविर में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमाणपत्र मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें