फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल में 30 के विकलांग प्रमाणपत्र बनाए

Thu, 28 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को विकलांग प्रमाणपत्र बनाए गए। शिविर में करीब 30 लोग पहुंचे। बोर्ड ने जांच कर रिपोर्ट दी। मानसिक विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल अवकाश के चलते नहीं पहुंची। अस्पताल में दूसरे मनोरोग विशेषज्ञ के न होने पर इनकी रिपोर्ट नहीं हो सकी। इसके लिए इनको अगली तारीख दी है। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया। सुबह नौ से दो बजे तक चलने वाले शिविर में करीब 30 लोग पहुंचे। यहां पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ा। उनको व्हील चेयर या अन्य उपकरण नहीं मिले। ऐसे में कई लोगों को अपने यंत्रों की मदद से चिकित्सकों के पास पहुंचना पड़ा। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रमेश और हरीश ने बताया कि अस्पताल में हर संभव सुविधा होनी चाहिए। वहीं मनाेरोग विशेषज्ञ नहीं मिली। ऐसे में उनको फिर से अस्पताल में आना पड़ेगा। इसके बाद ही उनके प्रमाण-पत्र बन पाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें