फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जैन बंधुओं के बंगले से 70 लाख के डायमंड व सोने के जेवर और 70 करोड़ की प्रॉपर्टी के मिले कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आयकर विभाग की आठ टीमें 60 घंटे से हैंड फेब लिविंग एक्सपोर्ट हाउस के मालिक संजय जैन व संदीप जैन के माॅडल टाउन स्थित बंगले में जांच पड़ताल कर रही हैं। टीमों को अब तक यहां से लगभग 70 करोड़ की प्रॉपर्टी के कागजात और लगभग 70 लाख रुपये के डायमंड व सोने के जेवर मिले हैं। इन गहनों के बिलों की जांच की जा रही है। टीम को अब तक बंगले से लगभग 60 लाख रुपये कैश मिल चुका है। टीमें अब भी बंगलों को खंगाल रही हैं। जैन बंधुओं के बैंक खातों में विदेशी बैंक खातों से भी नकदी ट्रांसफर हुई है। इन खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

जैन बंधुओं के सीए से भी पूछताछ की जा रही है। कोठी नंबर 21 में संदीप जैन का परिवार रहता है। कोठी नंबर 22 में संजय जैन का परिवार रहता है।आयकर विभाग की टीमों ने संदीप जैन की कोठी पर चंडीगढ़ व संजय जैन की कोठी पर फरीदाबाद व पानीपत में दबिश दी है। आयकर विभाग की आठ टीमें आठ गाड़ियों में सोमवार देर शाम को मॉडल टाउन में पहुंची थी। फरीदाबाद के चंडीगढ़ आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त, फरीदाबाद के सयुंक्त आयुक्त और पानीपत आयकर विभाग के आयुक्त के नेतृत्व में बुधवार को पूरा दिन जैन बंधुओं के बंगले पर जांच चली। अब तक जैन परिवार को उनके मोबाइल व लैपटॉप नहीं लौटाए गए हैं। लैपटॉप से पेनड्राइव में डाटा लेकर जांचा जा रहा है। मकानों के कमरों की तलाशी ली जा रही है। जैन बंधुओं के निर्यात के कारोबार की भी जांच की जा रही है। संदीप जैन के दिल्ली स्थित आवास पर भी आयकर विभाग की टीमें पहुंची हैं।

बॉक्स

घरों की दीवारों की भी जांच शुरू

आयकर विभाग गहनता से घर की जांच कर रही है। हर कमरे को खंगाला जा रहा है। दीवारों की भी जांच की जा रही है। कंपनी के ट्रेडिंग के बिलों की जांच की जा रही है। न तो किसी को घर में आने की अनुमति है और ही किसी को मकान से बाहर जाने की अनुमति है। मकान के चौकीदार के मोबाइल भी आयकर विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है संदीप जैन से दिल्ली स्थित उसके आवास में पूछताछ जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें