इसराना। डाहर शुगर मिल प्रबंधन द्वारा 5011 वैरायटी का गन्ना नहीं लिए जाने से गन्ना उत्पादक किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने मंगलवार को शुगर मिल में इकट्ठे होकर प्रबंधन के खिलाफ रोष जताकर मिल का धर्म कांटा बंद करा दिया। किसान देवेंद्र, जयकुमार, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, मंजीत सिंह व मुकेश ने बताया कि शुगर मिल प्रबंधन ने अभी तक 5011 वैरायटी का गन्ना लेना शुरू नहीं किया। जबकि शुगर मिल ने यह गन्ना पिछले साल लगभग चालू होने के लगभग 20 दिन बाद लेना शुरू किया था। किसान 5011 वैरायटी का गन्ना लेकर के शुगर मिल पहुंच रहे है। शुगर मिल प्रबंधन ने इस वैरायटी को लेने से मना कर दिया। जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। शुगर मिल प्रबंधन की मनमर्जी से रोषित किसानों ने मंगलवार को शुगर मिल का धर्म कांटा बंद करवा दिया। जो गन्ना शुगर मिल में पिराई के लिए चैन पर पहुंचा हुआ था। वही चल रहा है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो शुगर मिल बंद होने के कगार पर पहुंच सकता है। दूसरी तरफ हालात को देखते हुए शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों के साथ पानीपत स्टेडियम में वार्ता भी की है।