पानीपत। रविवार को सनौली हरियाणा-यूपी बॉर्डर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। सुबह चार बजे से ही यूपी और हरियाणा से श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यमुना किनारे विशेष पूजा-पाठ किया गया और ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल और सिंचाई विभाग की चार गोताखोर टीमें तैनात रहीं। जो लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की हिदायत देती रहीं। घाट पर दुकानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा सामग्री आदि की खरीदारी भी की।