शिव मंदिर में श्रीमद्भागवद्कथा करते रामकृष्णानंद महाराज। संवाद
- फोटो : Archive
सनौली। सनौली खुर्द गांव स्थित मंदिर में चल रही भागवत कथा का बुधवार को चौथा दिन रहा। कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुब्बारों से मंडप सजाया गया। कथावाचक स्वामी रामकृष्णानंद महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में कन्हैया का जन्म उत्सव मनाते हैं, उन्हें सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने प्रहलाद चरित्र की कथा, गजेंद्र मोक्ष की कथा श्रोताओं को श्रवण कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कृष्ण के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर डॉ. सेतपाल रावल, अभिषेक रावल, पप्पू त्यागी, करण सिंह, सोनू त्यागी, राम अवतार त्यागी व बिल्ला भगत मौजूद रहे। संवाद