फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साईं गीता पाठ व महाआरती में पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 27 Sep 2025 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
साई मंदिर में गीता पाठ करती महिलाए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। उझा रोड स्थित श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर में श्री शिरडी साईं बाबा जन्मोत्सव का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन मंदिर में श्री साईं गीता पाठ कर महाआरती की गई। महाआरती में भक्त भाव विभोर हो गए। इसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी राजकुमार मिगलानी रहे। प्रधान टीटू कालड़ा ने बताया कि जन्मोत्सव के तीसरे दिन सुबह नौ से दोपहर 12 और दोपहर बाद तीन से छह बजे तक श्री साईं गीता पाठ हुआ। छह बजे श्री साईं गीता पाठ का भोग लगाया गया। प्रधान ने बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे बाबा का दुग्धाभिषेक व नयनाभिरान श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर तीन बजे पालकी सांईं शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम सेक्टर 11-12 में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में किया जाएगा। इस मौके पर सत नारायण गुप्ता, सुरेश सेठी, हरीश खुराना, प्रदीप दुआ, रामलाल हंसल, राहुल अरोड़ा, राजेंद्र भटनागर, दीपक वधवा, हिम्मत राय, हरीश पोपली, रामकुमार मलिक व राममेहर जांगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें