पुलिस ने गांव राक्सेड़ा के बंधे पर हथवाला पुल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ से एक व्यक्ति को कच्ची देसी शराब के साथ काबू किया। झांसा देने के लिए वह शराब को ट्यूब में भरकर ले जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गांव राकसेड़ा के बंधे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति कंधे पर पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए गांव की तरफ आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर वापिस जाने लगा। संदेह के आधार पर पकड़ पूछताछ की तो उसने अपना नाम मलूक सिंह वासी राक्सहेङा बताया। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें काले रंग की ट्यूब मिली जो दोनो तरफ से लकङी के टुकड़ों की सहायता से बन्धी हुई थी। खोलकर चैक करने पर उसमें कच्ची देशी शराब मिली जो करीब 37 बोतल थी। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।