फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता डेंगू-मलेरिया, फॉगिंग तक के लिए निगम की मशीनो में नहीं डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में डेेंगू मलेरिया के केस बढ़ते ही जा रहे हैं लेकिन निगम शहर में फॉगिंग तक नहीं करा पा रहा है। इस पर कुछ पार्षदों ने अपने जुगाड़ लगाए और वार्डों में फॉगिंग करवा दी। वार्ड नंबर 18 के पार्षद बलराम मकौल ने एक ट्रैक्टर-ट्राली में तंदूर रखा। इसमें नीम के पत्ते डलवाए और इसका चक्कर वार्ड में लगवा दिया। इस देशी फॉगिंग ने वार्ड में मच्छरों की तादाद का काफी कम करने का काम किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन की पार्षद अंजलि शर्मा ने शहर के कुछ समाजसेवियों से मदद मांगी और अपने वार्ड में फॉगिंग कराई। पार्षदों ने कहा कि भले ही निगम उनका सहयोग न करे लेकिन वे अपने वार्ड के लोगों के प्रति जवाबेदह हैं। इसलिए लोगों की सुरक्षा को लेकर वार्ड में फॉगिंग करवा रहे हैं। दोनों ही पार्षदों ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें