फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेरा ढाणियों को मिलेगी 16 घंटे की बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने गेहूं का सीजन लगभग पूरा होने के बाद जगमग योजना से अछूते गांव, खेतों और डेरा ढाणियों में बिजली सप्लाई का नया शेड्यूल जारी किया है। जिससे ग्रामीण अंचल के लोगों को बिजली सप्लाई का लाभ मिल सकेगा। जो गांव जगमग योजना से बाहर हैं उनमें अब 16 घंटे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी। जबकि खेतों में दो ग्रुप में बांट कर आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। खेतों वाले फीडरों से ही सिंगल फेस लगाकर डेरा ढाणियों में रहने वाले लोगों को 16 घंटे बिजली मिल सकेगी। गांव, डेरों और खेतों की बिजली सप्लाई का निगम ने शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल के वे सभी एपी फीडर जिनसे डेरा ढाणी एरिया की सप्लाई भी जुड़ी है उनमें ग्रुप-1 में सुबह चार से 11 बजे तक और शाम में पांच से छह बजे तक थ्री फेस में सप्लाई दी जाएगी। जबकि सिंगल फेस में बिजली की बात करें तो ये सप्लाई दोपहर 12 से दो और रात को आठ से दो बजे तक चलेगी। ग्रुप-2 में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक और शाम छह से सात बजे तक थ्री फेस की सप्लाई मिलेगी। शाम को साढ़े सात से साढ़े आठ और रात साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक सिंगल फेस में सप्लाई दी जाएगी। वहीं खेतों से जुड़े एपी फीडरों पर ग्रुप-1 में सुबह चार से 11 बजे तक सात घंटे और शाम पांच से छह बजे तक एक घंटा बिजली सप्लाई दी जाएगी। ग्रुप-2 में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सात घंटे और शाम छह से सात बजे तक एक घंटा सप्लाई दी जाएगी।

बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम ने गेहूं का सीजन चलने की वजह से एक अप्रैल से खेतों में एपी फीडरों पर दिन के समय बिजली की सप्लाई को बंद कर दिया था। गर्मी के मौसम में फसल पक कर तैयार हो जाती है। इसमें शॉर्ट सर्किट की वजह से आगजनी का खतरा बना रहता है। जिसकी वजह से दिन की सप्लाई को बंद कर रात को भी दस बजे के बाद दिया जा रहा था। इससे ग्रामीण अंचल के लोगों को परेशानी तो हो रही थी। अब सीजन लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए नया शेड्यूल जारी किया गया है ताकि लोगों को गर्मी में बिजली संकट से जूझना न पड़े।
विज्ञापन

वर्जन:
नए शेड्यूल से देंगे बिजली- एक्सईएन
जिले के जो गांव जगमग में नहीं हैं उनको अब 16 घंटे तक बिजली दी जाएगी। वहीं, खेतों में भी आठ घंटे की बिजली सप्लाई का नया शेड्यूल बनाया गया है। जिससे किसानों को अपनी मूंग, ज्वार व अन्य खरीफ की फसलों की बिजाई- सिंचाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें