इसराना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहर गांव का डीईओ राकेश बूरा के नेतृत्व में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रार्थना सभा और सभी कक्षाओं का शैक्षणिक अवलोकन किया। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को भी जांचा गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा में बच्चों से प्रश्न पूछे और साइंस प्रयोगशाला से संबंधित जानकारी ली। इस मौके पर प्राचार्य राजेश कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी व उनकी टीम का अभिवादन किया गया। संवाद