फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हौदियों व टंकियों में पनप रहा डेंगू का लार्वा, बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसात के साथ साथ जिले में डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। पिछले 15 दिन से हर दूसरे दिन बरसात हो रही है। बरसात में खाली प्लॉटों व छत पर पड़े खाली बर्तनों में पानी जमा हो रहा है। इसमें डेंगू का लार्वा उत्पन्न होने का भय है। वहीं दूसरी ओर हौदियों व टंकियों में सबसे अधिक डेंगू का लार्वा मिल रहा है। इस साल अब तक जिले में 15 हजार से अधिक टंकियों व हौदियों में डेंगू का लार्वा मिला है। समय पर होदी व टंकी साफ न होने से लार्वा उत्पन्न हो रहा है। वीरवार को जिले में डेंगू के दो नए केस मिले थे।
विज्ञापन

नारा गांव की युवती व देशराज कॉलोनी के युवक स्वस्थ हो चुके हैं। इन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। अब जिले में डेंगू के आठ केस हो चुके हैं। मलेरिया के अब तक दो केस दर्ज किए गए हैं। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने 22 जुलाई को लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने के निर्देश दिए थे ताकि लार्वा न पनप पाए। इन निर्देशों का प्रशासनिक अधिकारियों पर असर नहीं हुआ। अब तक प्लॉटों में काला तेल डालने का काम शुरू नहीं हुआ है। शहर की 70 से अधिक कॉलोनियों में एक हजार से अधिक प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। रेलवे लाइन के किनारे नांगल खेड़ी से बाबरपुर तक जगह जगह पानी जमा है। यहां डेंगू व मलेरिया का खतरा सबसे अधिक है।


स्वास्थ्य विभाग की एंटी लार्वा एक्टिविटी-

स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। कॉलोनियों और गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले डेढ़ माह में 283190 घरों की जांच की है। यहां 3710 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 95712 कूलर की जांच की है। 111522 टंकियों की जांच की गई है। इनमें से लगभग सात हजार टंकियों में लार्वा मिला। 29290 होदियों की जांच की गई है,इनमें लगभग आठ हजार होदियों में डेंगू का लार्वा मिला है। 299987 कंटेनर की जांच की है । 113200 फ्रिज ट्रे की जांच की गई है। 450 कबाड़ी की दुकानों की जांच की गई है । स्वास्थ्य विभाग ने 3100 को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग इस साल लार्वा मिलने पर कुल 15851 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। 91158 लोगों की स्लाइड तैयार कर चुका है। इन स्लाइड की जांच जिला नागरिक अस्पताल, समालखा अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक होना चाहिए। खाली बर्तनों को छत पर न रखे। नियमित रूप से फ्रिज, होदी व टंकी की सफाई करते रहे। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें