फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गिरदावरी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। नवादा आर गांव में बाढ़ से खराब फसल की सरकार के आदेश के बाद भी विशेष गिरदावरी शुरू न होने से किसानों में रोष है। नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने जल्द गिरदावरी शुरू न होने पर तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गोकुल, प्रदीप, देवेंद्र, भान सिंह, विजय, बब्बन, शीला, सुनीता, रोशनी, दीपा, जगदीश, भूमि, आशु, ओम प्रकाश व जोगिंद्र ने बताया कि यमुना में पानी की मात्र ज्यादा होने के कारण यमुना नदी का बांध अचानक टूट गया था। इससे उनके खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने से उनकी फसल खराब हो गई। सरकार के आदेश के बाद भी प्रशासन ने उनकी फसल गिरदावरी नहीं की। अगर गिरदावरी नहीं हुई तो उनकी खराब फसलों का मुआवजा भी उन्हें नहीं मिल पाएगा। उन्हें भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें