फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंधेरा भगाने के लिए अंसलवासियों का प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सुविधाओं की तलाश में पाॅश इलाका अंसल सुशांत सिटी में घर खरीदने में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद अंसलवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। नतीजतन रविवार को भी अंसल सिटी में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। रोजाना बिजली आपूर्ति की किल्लत के चलते उनके द्वारा शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना अब बड़े स्तर पर पहुंचने लगा है। समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देने के लिए रोजाना राजनेता अंसल सिटी में आने लगे हैं।
विज्ञापन

अंसल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार सुबह अंसलवासियों ने धरना शुरू कर दिया। लोगाें ने बताया कि रोजाना की तरह ही शनिवार रात को भी घरों की बत्ती गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब रोजमर्रा के कामकाज पूरे करने में भी परेशानी होने लगी है। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन आर्य सुरेश मलिक ने धरनास्थल पहुंच लोगों की मांग को जायज बताया। सरकार से जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। धरना-प्रदर्शन में उद्यमी जितेंद्र अहलावत, रिटायर्ड बिजली एसई संतलाल, साहिल, राज शर्मा, उमन पाल, सुरेश शर्मा, एडवोकेट सुरभि शर्मा, अश्वनी जिंदल, राजीव मौजूद रहे।



बॉक्स
ओवरलोडिंग मुख्य समस्या, आवेदन करें अंसलवासी
बिजली सिस्टम ओवरलोड होने के कारण अंसलवासियों की परेशानी बरकरार है। गर्मी में ज्यादा बिजली चलित उपकरण चलने से सिस्टम बार-बार ओवरलोड हो जाता है। खुद का पावर हाउस और घर-घर तक कनेक्शन जाने से ही समस्या का स्थायी तौर पर हल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य कुंडी, एक्सईएन, सब अर्बन बिजली निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें