पानीपत। पानीपत ग्रामीण सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पंचायत एवं विकास राज्यमंत्री मंत्री महिपाल पाल ढांडा के आवास पर एल्डिको में रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद मंत्री के प्रतिनिधि के रूप से निजी सचिव राजपाल को ज्ञापन सौंपा। इसकी अगुवाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की जिला कमेटी पानीपत के नेतृत्व में किया गया।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार सफाईकर्मियों कि मांगों काे तुरंत लागू करना चाहिए। यूनियन ने प्रदेश सरकार को सफाईकर्मियों की मांगों को लागू करने की मांग की है। ऐसा न होने पर 11 अगस्त को करनाल सीएम आवास पर पहुंचने की मांग की। उनकी प्रमुख मांग ग्रामीण सफाई कार्यों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना और न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए मासिक लागू करना है। इसके अलावा ईएसआई व पीएफ लागू किया जाएं। ऑनलाइन हाजिरी बंद की जाएं, कर्मचारी की मृत्यु पर उसके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और सफाई के औजार उपलब्ध कराए जाएं।