फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। यातायात पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले ऑटो चालक अकरम का रोहतक पीजीआई के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल वह पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं है। वहीं मंगलवार को ऑटो यूनियन ने सिटी पुलिस थाने में यातायात पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं ऑटो चालक अकरम की पत्नी अंजूमन ने ने भी शिकायत दी है।


साईं कॉलोनी निवासी अंजूमन ने सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह को दी शिकायत में कहा कि उसका पति अकरम ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पति पर ही उसके बूढ़े सास ससुर की जिम्मेदारी थी। अकरम रविवार शाम को पालिका बाजार के पास गुरुद्वारा के सामने ऑटो में सवारी बैठा रहा था।
विज्ञापन

इसी वक्त पुलिस कर्मचारियों ने उसक पिटाई की औपऑटो को इंपाउंड करने की धमकी दी। इसी से आहत होकर उसके पति अकरम ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई की जाए।


उल्लेखनीय है कि उझा की साईं कॉलोनी निवासी ऑटो चालक अकरम रविवार को पालिका बाजार के पास गुरुद्वारा के सामने से सवारियां बैठा रहा था। अकरम का आरोप है कि एएसआई राजकुमार वहां पर आए और उसकी ऑटो पर डंडा मारकर उसे आगे चलने को कहा। उसने सवारियां बैठाने तक एक मिनट रुकने को कहा तो एएसआई ने गाली गलौज व मारपीट की।
आरोप है कि एएसआई राजकुमार ने यातायात पुलिस के ईस्ट जोन में कार्यरत चालक प्रवीण को ऑटो व चालक अकरम को पुलिस चौकी लाने को कहा। पुलिस की प्रताड़ना से आहत अकरम ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली थी। डॉक्टरों ने उसको नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। अकरम की ऑटो पुलिस के कब्जे हैं।



ऑटो यूनियन के प्रधान मितलेश ने कहा कि पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर अकरम को ये कदम उठाना पड़ा। यूनियन ने मंगलवार को आरोपी यातायात पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर सिटी पुलिस थाना प्रभारी को उनके खिलाफ शिकायत दी है। जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन




ऑटो चालक की पत्नी ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उस पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। - राजबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें