फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनसौली गांव में कब्रिस्तान में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। धनसौली गांव के कब्रिस्तान की जगह पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। यहां गोबर और कूड़ा डाला जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना देंगे। ग्रामीण मजीद, बशीर, लतीफ, यामीन, यासीन, इकबाल, नसीम अली, इमरान, नूरहसन, सद्दाम हुसैन, इसाक, रोशन, शादीन, ताराचंद, सलीम, रूपचंद, रोहतास, गुलाब, मंजनू आदि ने बताया कि उनके गांव में कब्रिस्तान की जगह पर गांव के कुछ व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्जा कर गोबर डाल रखा है। यहीं कूड़ा भी डाल रहे हैं, जिससेे उन्हें जनाजे को दफनाने में परेशानी होती है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। अब वे चुप नहीं बैठेंगे। अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो वे बीडीपीओ कार्यालय सनौली खुर्द के सामने धरना देने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें