फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे की जद में आए मकान कराए ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना बार्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आए करीब आधा दर्जन मकानों को प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। मकान स्वामी मुआवजा मिलने के बाद भी इनका मलबा नहीं हटा रहे थे। इसी के चलते प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। नव निर्माण एनएच 709 एडी के निर्माण के बीच आए दर्जनों मकानों को सड़क निर्माण कंपनी जीआर इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतूराज, एसडीएम सहित पुलिस बल ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। उप जिला धिकारी वीशु राजा क्षेत्र के गांव मवी अहतमाल तिमाली पहुंचे। वहां उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ में पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग-709 एडी की जद में आए मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह बुलडोजर केवल उन मकानों पर चला जो हाईवे की जद में थे और जिनको मुआवजा दिया जा चुका था। चेतावनी के बावजूद मकान स्वामी मलबा नहीं हटा रहे थे। इससे हाईवे के निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा था। एसडीएम ने बताया कि मवी में हाईवे की जद में आए आठ मकानों को ध्वस्त कराया गया है। ये लोग मुआवजा मिलने के बाद भी मलबा नहीं हटा रहे थे। कहा कि हाईवे की जद में कुछ और मकान भी हैं, जिनके मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है। मुआवजा मिलने के बाद उन्हें भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें