फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आढ़तियों की सब्जी मंडी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बापौली अनाजमंडी के आढ़तियों की बैठक मंगलवार को अनाजमंड़ी में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडी प्रधान दलीप सिंह रावल ने की। बैठक में मंडी प्रधान दलीप सिंह रावल ने कहा कि भाजपा नेता संजय छौक्कर द्वारा समालखा अनाज मंडी में पिछले वर्ष रैली कराई गई थी। रैली में पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने सवा करोड़ रुपये में सब्जी मंडी बनाने की घोषणा की थी लेकिन छह माह से भी ज्यादा का समय हो चुका है और अभी तक सब्जी मंडी बननी शुरू नहीं हो पाई है। पूर्व सीएम मनोहरलाल को अपना वादा पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर आढ़ती राजपाल, सुरेश, कंवर सिंह, कटार सिंह, रकम सिंह, अनिल, नितीश, सुभाष, राजपाल व विशंभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें