सनौली। एनएच-709 एडी हाईवे तामसाबाद टोल पर टोल कंपनी कर्मियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही कंपनी ने आईडी जांच तेज कर दी है। ऐसे में सख्ती के बाद फर्जी आईडी आना कम हो गई हैं। लोग अपने वाहनों का टोल चुकाने लगे हैं। टोल कंपनी के प्रभारी प्रिंंयाशु व विक्रम ने बताया कि टोल पर करीब 550 फर्जी आईडी पिछले दिनों में पकड़ी जा चुकी हैं। कुछ लोगों ने पिछले सप्ताह टोल कर्मियों के साथ मारपीट की थी। सनौली थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था। कंपनी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की हैं। संवाद