फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए छुट्टी के दिन खुले निजी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। देशभर में वीरवार को ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इसके तहत सरकार द्वारा हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल व सरकारी कार्यालय बंद रहे लेकिन कई प्राइवेट स्कूल सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए खुले दिखाई है। शहर के निजी स्कूलों ने नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल खोले हुए थे।
विज्ञापन


शहर के लोगों का कहना रहा कि छुट्टी के दिन अगर किसी भी तरह की कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी जवाबदेही किसकी रहेगी। प्रदेश के कनीना के गांव उनाही में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें करीब आठ बच्चों की मौत होने की सूचना है। यहां एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में करीब दो दर्जन बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस स्कूल बस के साथ हादसा हुआ वह निजी स्कूल छुट्टी के दिन भी खुला था। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने बताया कि प्राइवेट संस्थान अपनी मर्जी से छुट्टी कर सकते हैं। अगर उन्होंने छुट्टी नहीं की तो यह उन पर निर्भर करता है। इसमें वे कुछ नही कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें