फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्टेपु में दीपा, गिट्टे में शोभा और कंचे में अमन ने बाजी मारी

विज्ञापन
अंबाला सिटी के एमडीएसडी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र व स्टाफ। प्रवक्ता - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। एमडीएसडी कॉलेज में शनिवार को शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार रेड रिबन क्लब ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बैडमिंटन के साथ-साथ स्टेपु, गिट्टे, कंचे और पिट्ठू जैसे पारंपरिक खेलों में विद्यार्थियों ने जमकर उत्साह दिखाया। स्टेपु में दीपा, गिट्टे में शोभा और कंचे में अमन ने बाजी मारी, जबकि पिट्ठू में कॉमर्स विभाग विजेता रहा। कॉलेज प्रधान अरविंद अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनित बिंदल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्या डॉ. सीमा सिंघल ने सफल आयोजन की बधाई दी। रेड रिबन क्लब के जागरूकता कार्यक्रम में एडेंट संस्था की पूजा और सिविल अस्पताल से रमेश ने विद्यार्थियों को एचआईवी के प्रति जागरूक किया। अंत में पोस्टर व स्लोगन मेकिंग के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें