सेक्टर-29 में सड़क पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
सेक्टर-29 में सड़क के बीच में बने गड्ढों से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अन्य वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरते समय हादसे का खतरा रहता है। कई बार मरम्मत कार्य के लिए प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया है जिससे समस्या ज्यों की त्यों है। राहगीरों द्वारा कई बार गड्ढों में मिट्टी डालने का कार्य किया गया है लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति पहले जैसी हो जाती है।
- नरेंद्र, सेक्टर 29