संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट-2 में सड़क पर गहरे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। जिससे आमजन को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों का पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। गहरे गड्ढों के कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरते समय हादसे का खतरा सताता है। राहगीरोंं व स्थानीय लोगों द्वारा कई बार गड्ढों में मिट्टी डालकर राहत कार्य किया गया लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति पहले जैसी हो जाती है। कई बार समस्या के लिए प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
राहुल मल्होत्रा, सेक्टर-29 पानीपत।