सेक्टर-25 में बीच सड़क में बने गहरे गड्ढे। संवाद
सेक्टर-25 में मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गहरे गड्ढों के कारण बाइक सवार कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। गहरे गड्ढों के कारण ऑटो व ई-रिक्शा कई बार गड्ढों के कारण पलट जाती है जिससे उसमें बैठी सवारियां चोटिल हो जाती हैं। कई बार इस सड़क की मरम्मत के लिए शिकायत की जा चुकी लेकिन कोई सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। राहगीरों की ओर से ही इन गड्ढों को भरने के लिए कई बार मिट्टी डाली गई है।
- हितेश अरोड़ा, सेक्टर-25 पानीपत