फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद

विज्ञापन
समालखा। समालखा में वोट डालने के लिए खड़ी महिलाएं वोटर कार्ड दिखाती हुई। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा । जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों का प्रथम चरण रविवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया। जिला परिषद के समालखा खंड तीन वार्ड आठ, नौ और 10 के अंतर्गत आने वाले करीब 32 गांवों के ग्रामीणों ने जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह नजर आया। महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। बीमार और बुजुर्गों को उनके परिजन उठाकर बूथ तक लेकर आते हुए भी देखे गए। जिला परिषद के चुनाव में वार्ड नौ के अंतर्गत आठ गांव आते हैं। जिसमें करहंस, मच्छरौली, बिहौली, जौरासी खालसा, मनाना, शहरमालपुर, आट्टा व गढ़ी छाज्जू गांव शामिल है। इनमें करीब 28,500 वोटर हैं और चार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।
पहली बार वोट देने वाले दिखे उत्साहित
चुनाव में ऐसे युवा भी थे जो पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रहे थे। मतदान को लेकर उनमें काफी उत्साह दिखा। उनका कहना था कि उन्होंने अपने गांव के विकास और लोकतंत्र के लिए वोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ के बाहर पर्चे लेकर मांगे वोट
कई गांवों में तो अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए समर्थक बूथ के बाहर ही पर्चे लेकर खड़े हुए नजर आए। जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें