सनौली। बेगमपुर गांव निवासी कांवड़िये की उत्तर प्रदेश के मौहंड पुलिस थाना क्षेत्र में छुटमलपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसने सड़क पार करते हुए पिकअप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं।
बेगमपुर गांव निवासी दलबीर सिंह (44) अपने भलौर गांव निवासी एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शनिवार शाम को गांव से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे । सुबह करीब चार बजे उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई थी। वह उसे मैकेनिक के पास मोटरसाइकिल ठीक करा रहे थे। इसी वक्त दलबीर सड़क पार करके पानी पीने गया था। सड़क पार करते हुए पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। वह घायल अवस्था में उसका दोस्त उसे निजी अस्पताल में लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक बेटे व एक बेटी का पिता था।