फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जेल के बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी एक बंदी की जिला जेल में अचानक तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदी शुगर का मरीज था और रोहतक पीजीआई में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को शुगर लेवल कम होने के बाद वह बेहोश हो गया। जेल के चिकित्सालय में शुगर को बढ़ाने की दवा नहीं होने पर उसको जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसे उल्टी लगने लगी। इस दौरान जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव खरीका निवासी सोमनाथ (33) को चांदनी बाग थाना पुलिस ने दिसंबर-2017 में गिरफ्तार किया था। उस पर चांदनी बाग थाना क्षेत्र में चोरी का आरोप था। उसके खिलाफ कोर्ट में केस विचाराधीन है। सोमनाथ पिछले काफी समय से शुगर का मरीज था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे उसकी जिला जेल में तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉ. सुखदीप के अनुसार, मरीज की मौत फेफड़ों में उल्टी जाने के कारण हुई है। उसका शुगर का स्तर बेहद कम था, जिस कारण वो बेहोश भी हो गया था। इस संबंध में सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी दीपक जांगड़ा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने जेल में कर्मियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें