सनौली। निंबरी गांव के पास हरिद्वार रोड के किनारे बने हुए गड्ढे में गिरने से एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक को सोमवार को फैक्ट्री से वेतन मिला था।सनौली थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। श्रमिक की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार निंबरी गांव निवासी अमित (40) सनौली रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता था। उसको सोमवार को वेतन मिला था। अमित सोमवार शाम को छह बजे घर से निकला था।मंगलवार को उसका शव मिला। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।