फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से मिलने गए युवक का 48 घंटे बाद नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। गांव बिंझौल में दोस्त से मिलने गए कुराड गांव के एक युवक का शव 48 घंटे बाद नहर में मिला है। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव रोहतक के पास मिला है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांव कुराड़ निवासी आदेश (28) पुत्र ईश्वर शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे गांव बिंझौल में अपने दोस्त से मिलने गया था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। आदेेश के चाचा जसमेर ने बताया कि उसके बाद से ही वो आदेश की तलाश कर रहे थे। सनौली पुलिस थाना में भी गुमशुदगी की शिकायत दी गई थी लेकिन उसका कहीं भेद नहीं लग रहा था। सोमवार को उसका शव रोहतक के पास नहर में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें