फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लापता दो चचेरे भाइयों में से एक का नहर में मिला शव

Sun, 09 Apr 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव बुडशाम से शुक्रवार सुबह 11 बजे से लापता दो चचेरे भाइयों में से एक का शव रविवार शाम को दिल्ली पैरलल नहर में गांव खुबडू के पास मिल गया है। वहीं चचेरे भाई प्रदीप की तलाश में गोताखोर, पुलिस और परिजन जुटे हैं। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।।
विज्ञापन

गांव बुडशाम निवासी प्रदीप (28) मुत्थूट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। वह घर से चचेरे भाई कर्मबीर उर्फ शंकर के साथ ऑफिस के लिए निकला था। दोनों भाइयों के घर पर वापस नहीं आने पर परिजन ने पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुडशाम निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उस दिन शाम साढ़े छह बजे के बाद उनका फोन बंद हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
इस पर शनिवार को दोनों की बाइक, चप्पल व मोबाइल नहर के किनारे मिले। पुलिस ने शनिवार को गोताखोर की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों चचेरे भाइयो का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार शाम को कर्मबीर उर्फ शंकर का शव खुबडू झाल के पास नहर में मिला। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है, सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। प्रदीप को ढूंढने के लिए नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें