मतलौडा। मतलौडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास लालू वाले तालाब में 60 वर्षीय महिला का शव मिला। वृद्धा दो दिन से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। आशंका है कि वृद्धा पैर फिसलने से महिला तालाब में गिरी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
मूल रूप से वैसर गांव निवासी निवासी लक्ष्मी (60) पिछले कई साल से मतलौडा में किराए पर रह रही थी। उसका बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। लक्ष्मी अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को गली से गुजरते हुए पैर फिसलकर लक्ष्मी तालाब में गिर गई। अंधेरा होने के कारण किसी को पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। वीरवार को उसका शव तालाब में पड़ा मिला।